फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against councilor's husband on charges of misbehavior with JE

Shamli News: जेई से अभद्रता के आरोप में सभासद के पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Report filed against councilor's husband on charges of misbehavior with JE
शामली। नगरपालिका में 15 दिन पहले अवर अभियंता और सभासद के पति के विरुद्ध कहासुनी व नोकझाेंक के मामले में पुलिस ने जेई की तरफ से सभासद के पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय में नौ नवंबर को अवर अभियंता जल विशाल तोमर और वार्ड नौ की सभासद स्नेह के पति शैलेंद्र निर्वाल के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अवर अभियंता की तरफ से शैलेंद्र निर्वाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अवर अभियंता की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में शैलेंद्र निर्वाल पर उनके कक्ष में आकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति के गोपनीयता भंग करने के लिए फोटाग्राफ लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed