{"_id":"650605d5d14aeb3df309b576","slug":"report-filed-against-18-including-pradhan-in-the-uproar-four-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1002-9005-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बवाल में प्रधान समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बवाल में प्रधान समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार
Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। गांव टोड़ा में शुक्रवार को हुए बवाल में पुलिस ने उप निरीक्षक की तरफ से दोनों पक्षों के ग्राम प्रधान समेत 12 नामजद समेत 18 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ के साथ पुलिस बल ने आरोपियों की तलाश में देर रात दबिश देते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चौसाना के गांव टोड़ा में उधार के रुपयों को लेकर लेाकेंद्र व नवीन कश्यप पक्ष के बीच लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। बाद में इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीओ अमरदीप मौर्य व एसओ झिंझाना वीरेंद्र कसाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा दिया। पुलिस ने उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों के लोकेंद्र पुत्र पिरथी, राजीव, रूपिल, अर्चित ,विशाल, आकाश, अंजीव, विजय, अजय, नवीन, सोनू प्रधान, सुशील उर्फ फग्गू को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में से लोकेंद्र, अंजीव, सुशील व नवीन को गिरफ्तार कर ईंट-पत्थर से भरा बोरा व नौ लाठी डंडे बरामद किए।
सीओ ने नेता की निकाली हेकड़ी
चौसाना। घटना के बाद लोकेंद्र पक्ष की पैरवी करने के लिए रालोद के एक नेता चौकी पहुंचे और जातिगत पक्षपात करते हुए टिप्पणी करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नेता पर सीओ भडक गए। सीओ ने नेता से उनकी पहचान पूछकर जमकर हड़काया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।