फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report against lineman and supervisor committing fraud

Shamli News: फर्जीवाड़ा करने वाले लाइनमैन और सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 03 Mar 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Report against lineman and supervisor committing fraud
शामली। कैराना के अफगानान मोहल्ले में बिना एस्टीमेट 21 खंभों पर बिजली लाइन खिंचवाने के मामले में कंपनी के सुपरवाइजर और संविदाकर्मी लाइनमैन के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक थाने में विद्युत अधिनियम की धारा 136 और 150 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, एक्सईएन की जांच में कई अन्य अधिकारी भी रडार पर है। माना जा रहा है कि इस मामले में अन्य पर भी जल्द ही गाज गिर सकती है। पूरे मामले की रिपोर्ट एसई और अन्य अधिकारियों को भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

चतुर्थ खंड के एक्सईएन रवींद्र प्रकाश ने कैराना कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि 28 फरवरी को औचक निरीक्षण में कैराना में रामड़ा बरात घर के पास मोहल्ला अफगानान में नियम विरुद्ध लाइन खींची पाई गई। बताया गया कि यह कार्य तत्कालीन उप खंड अधिकारी के निर्देश पर एलएंडटी कंपनी के स्थानीय ठेकेदार सुनील कुमार द्वारा कराया गया है। उक्त कार्य अभिलेखों में नहीं मिला। उक्त कार्य का सूत्रधार संविदा लाइनमैन कर्मी लखपत है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग एक्सईएन ने की थी। शामली के बिजली चोरी निरोधक थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी लाइनमैन और सुपरवाइजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरु कर दी है। उधर, एक्सईएन रविंद्र प्रकाश का कहना है कि इस मामले में एसडीओ ओर अन्य की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। जांच की जा रही है। अन्य अधिकारियों के भी नाम सामने आ सकते हैं। जल्द ही पूरी रिपोर्ट एसई और अन्य अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed