फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report against five people who are harvesting crops standing on enemy property

शत्रु संपत्ति पर खड़ी फसल काट रहे 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Report against five people who are harvesting crops standing on enemy property
कैराना (शामली)। 50 के दशक में हत्या के मुकदमे में फांसी की सजा पाया तीतरवाड़ा निवासी मुल्की पुलिस कस्टडी में चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया था। उस समय मुल्की के पाकिस्तान भाग जाने की सूचना थी। तीतरवाड़ा में उसकी करीब 15 बीघा जमीन को प्रशासन ने शत्रु संपत्ति घोषित कर रखा है। जमीन पर अवैध रूप से गेहूं की फसल काटने के आरोप में हल्का लेखपाल की तहरीर पर पांच आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

50 के दशक में तीतरवाड़ा निवासी मुल्की ने कई हत्या की थी। जिसके बाद अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। सजा पाने के बाद मुल्की पुलिस कस्टडी से चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया था। बाद में पता चला था कि मुल्की सजा से बचने के लिए पाकिस्तान भाग गया। जिसके बाद तीतरवाड़ा में उसकी जमीन को निष्क्रांत भूमि ( शत्रु संपत्ति ) घोषित किया गया था। पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इस भूमि पर अवैध रूप से गेहूं की फसल बो रखी है। जिस पर जांच के बाद तहसील प्रशासन ने फसल की नीलामी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोग भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल काट रहे थे। सूचना पर हलका लेखपाल रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां फसल काट रहे लोग फसल को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। बाद में हलका लेखपाल रविंद्र सिंह ने कोतवाली में करीब 15 बीघा निष्क्रांत भूमि पर फसल काटने के आरोप में अब्बास, अहमद, जोगेंद्र, इरफान और असगर निवासी तीतरवाड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि तीतरवाड़ा में करीब 15 बीघा निष्क्रांत भूमि पर गेहूं की फसल की नीलामी होनी थी। मौके पर कुछ लोग अवैध रूप से फसल काट रहे थे। हलका लेखपाल की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed