फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Repair of Meerut-Karnal Highway

मेरठ-करनाल हाईवे की हुई मरम्मत

Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Repair of Meerut-Karnal Highway
मेरठ-करनाल हाईवे की मरम्मत की गई। - फोटो : SHAMLI
मेरठ-करनाल हाईवे की हुई मरम्मत
विज्ञापन

शामली। बारिश में उखड़े मेरठ-करनाल हाईवे पर डाली गई मिट्टी से लोगों की परेशानी को लेकर खबर छपने के बाद प्रशासन ने सड़क की मरम्मत करा दी। शनिवार रातभर मार्ग को वनवे करके मरम्मत का कार्य किया गया। जिसकी वजह से ट्रकों की लंबी कतार भी लग गई।
पिछले दिनों बारिश में शहर की लगभग सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। मेरठ-करनाल हाईवे पर गहरे गड्ढे होने से वाहनों के पलटने की आशंका बढ़ गई थी। जिसके चलते गड्ढे भरने के लिए मिट्टी और रोड़ी डलवा दी गई। जो रास्ते से गुजरने वालों के लिए मुसीबत बन गई। मिट्टी धूल के गुबार बनकर उड़ रही थी। वाहन गुजरने से उड़ रही धूल के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हाईवे पर मिट्टी से उड़ती धूल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को झेलनी पड़ रही थी। दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों की आंखों में धूल भर रही थी। इससे हादसों की आशंका भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

सभासद अनिल उपाध्याय ने इसकी शिकायत एडीएम संतोष कुमार से की थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद शनिवार रात को ही इसकी मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed