{"_id":"656392e937a52e270a09e2e4","slug":"renovation-work-of-four-km-long-eastern-yamuna-canal-track-started-shamli-news-c-26-1-smrt1047-12468-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चार किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर पटरी का नवीनीकरण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चार किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर पटरी का नवीनीकरण कार्य शुरू
विज्ञापन
शामली। करमूखेड़ी पुल से लेकर गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट कला पुल तक पूर्वी यमुना नहर पटरी चकाचक होगी। चार किमी लंबाई की नहर पटरी का नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है। अगले एक सप्ताह में यमुना नहर खंड पटरी का नवीनीकरण कार्य पूरा हो जाएगा।
करमूखेड़ी से लेकर भैंसवाल गांव तक दस किमी लंबाई के पूर्वी यमुना नहर के दोनों तरफ की पटरी का पिछले पांच साल पहले निर्माण कराया गया था। 44 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वी यमुना नहर की पटरी, डोला मिट्टी भराव, नवीन जिला मुख्यालय पर दो पुल व भैंसवाल से लेकर मुंडेट कला तक पत्थरों की लाइनिंग का कार्य हो पाया था। पिछले दो साल से करमू खेड़ी से लेकर भैंसवाल तक दस किमी तक पूर्वी यमुना नहर पटरी खस्ता हाल है। जगह-जगह यमुना नहर की पटरी में जानलेवा गड्ढे और कटान होने से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई बार उद्यमी और व्पापारी पूर्वी यमुना नहर की खस्ता हाल पटरी की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। आखिर पूर्वी यमुना नहर खंड ने करमू खेड़ी से लेकर करनाल रोड पूर्वी यमुना नहर पुल तक और मेरठ-करनाल रोड पुल से लेकर गढ़ीपुख्ता रोड मुंडेट कला पुल तक पटरी का नवीनीकरण स्वीकृत करके टेंडर छोड़े गए हैं। पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अभियंता अनेक सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तक करमू खेड़ी से लेकर मुंडेट कला नहर पुल तक नहर की पटरी का नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पूर्वी यमुना नहर पटरी का नवीनीकरण पूरा होने के बाद आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
-- -- -- -- --
नवीनीकरण कार्य के चलते पटरी पर आवागमन किया बंद
शामली। पूर्वी यमुना नहर की चार किमी पटरी पर निर्माण का कार्य जारी है। निर्माण एजेंसी की ओर से करमू खेड़ी पुल से लेकर मुंडेट खुर्द मेरठ-करनाल पुल तक बैरियर लगा दिया गया है। बैरियर लगने से करमू खेड़ी से लेकर मुंडेट खुर्द पुल तक नहर की पटरी का छोटे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। पटरी का नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद बैरियर हटाकर आवागमन चालू किया जाएगा।