फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Remembered by placing flowers on Hukum Singh's portrait

हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया

Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Remembered by placing flowers on Hukum Singh's portrait
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में पूर्व सांसद स्व हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्पअर्पित करते शिक्? - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। कैराना के पूर्व सांसद हुकुम सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के मिल रोड पर स्थित हिंदू कन्या इंटर कालेज में हुकुम सिंह की दूसरी पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर याद किया। प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग व संजीव पंवार ने बाबू हुकुम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालकर सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व सदस्य नसीम भूरा, पंकज शर्मा, जसराज सिंह, प्रीति, सुधा अग्रवाल, मनाली, अलका संगल, मीनाक्षी, रेणुका शर्मा, आदि मौजूद रहे।

उधर, कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर पंडित दयाराम शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ कराया गया। हवन यज्ञ में आहुति देकर दिवंगत सांसद बाबू हुकम सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके पश्चात उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, अमेरिका से आई उनकी बेटी नंदिनी और उनके पति त्रिभुवन, दूसरी बेटी स्मिता देवी और उनके पति चरण सिंह, चौधरी रामपाल, चौधरी सेठपाल, शिवम उर्फ शिवा के अलावा ग्राम प्रधान और काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed