फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Remains and meat of banned animals found on the roof, landlord arrested

Shamli News: छत पर मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष और मांस, मकान मालिक गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Remains and meat of banned animals found on the roof, landlord arrested
शामली। मोहल्ला पंसारियान बड़ी माता मंदिर के निकट एक घर की छत पर प्रतिबंधित पशु के अवशेष और करीब पांच किलो मांस मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हिंदू संगठनों के लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी अयाज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला पंसारियान निवासी अय्याज उर्फ पप्पू के मकान में प्रतिबंधित पशु का मांस है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में दूसरी मंजिल की छत पर पशु के कटे हुए चार पैर और करीब पांच किलो मांस बरामद किया। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल, हिंदू रक्षक दल और अन्य हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मौके पर मकान मालिक अय्याज नहीं मिला। परिजनों ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि कहा कि उनकी छत पर किसी ने साजिश के तहत इन्हें फेंका है। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस के नमूने लिए। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि प्रतिबंधित पशु की तस्करी करने के आरोप में मकान मालिक अय्याज को सिंभालका बाईपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed