फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from sunlight, strong wind has disturbed

धूप से राहत, तेज हवा ने किया परेशान

Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight, strong wind has disturbed
शामली सर्दी में गुजरती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
शामली। मौसम का मिजाज बदल जाने से बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही तेज धूप निकलने सर्दी से राहत जरूर मिली। मगर 23 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से मौसम में ठिठुुरन बरकरार रही। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

कुछ दिनों से कोहरा और बढ़ी ठंड से लोग परेशान थे। धूप नहीं निकलने के कारण ठंड बढ़ती जा रही थी। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन निकलते ही तेज धूप निकली। पूरे दिन अच्छी धूप रहने से लोगों को काफी राहत मिली। मगर धूप निकलने के बावजूद 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से मौसम में ठिठुुरन बरकरार रही। दिन और रात का तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को धूप निकलने और 23 किमी हवा चलेगी मौसम गरम रहेगा। शनिवार और रविवार को हवाओं का दबाव होने से मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को तेज धूप निकलेगी। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

18 जनवरी 16 07 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी 17 07 डिग्री सेल्सियस
20 जनवरी 17 08 डिग्री सेल्सियस
21 जनवरी 17 07 डिग्री सेल्सियस
22 जनवरी 18 08 डिग्री सेल्सियस
23 जनवरी 18 08 डिग्री सेल्सियस

शामली  सर्दी में बाइक पर जाते लोग

शामली सर्दी में बाइक पर जाते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed