फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from heat due to heavy rain, weather became pleasant due to clouds during the day.

Shamli News: झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, दिन में छाए रहे बादलों से मौसम बना सुहाना

Sat, 09 Sep 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to heavy rain, weather became pleasant due to clouds during the day.
- दिन के तापमान में चार डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में रात को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। बारिश होने से दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उधर, बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रही।


जिले में कई दिन से भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे। शुक्रवार रात में आसमान में बादल छा गए थे। मध्य रात्रि के बाद बादलों ने बरसना शुरू किया। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। चार बजे बादलों ने झमाझम बरसना शुरू किया। सुबह नौ बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

बारिश के बाद शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली। अधिकतर समय बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। उधर, रात में बारिश के दौरान कई मोहल्लों व गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही। सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed