{"_id":"6431a82dfb2badc3ad04f838","slug":"rehearsal-of-civic-elections-2024-javed-shamli-news-c-30-1-smrt1052-548-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: निकाय चुनाव 2024 का पूर्वाभ्यासःजावेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: निकाय चुनाव 2024 का पूर्वाभ्यासःजावेद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान का स्वागत करते सपा के पदाधिकारी
सपा के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी ने ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सपा के राज्यसभा सदस्य और जावेद अली खान ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव लोकसभा 2024 चुनाव का पूर्वाभ्यास है। कार्यकर्ता नगरीय निकायों में जीत के संकल्प के साथ जुट जाएं।
शनिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सपा के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अपने अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जीत दिलाने की तैयारी अभी से शुरू कर दें। वरिष्ठ नेता किरणपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, विधायक उमर अली खान, एमएलसी शाहनवाज खान ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। इसे रोकने में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही सक्षम है।
विधायक आशु मलिक, पूर्व विधायक संजय गर्ग, मनोज चौधरी, मसूद अख्तर और माविया अली ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ता अपने को तैयार रखें। उन्होंने बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में निर्वतमान प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसैन, सरफराज खान, मजाहिर राणा, अमरीश चौटाला, विनोद तेजयान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान चौधरी अब्दुल गफूर, परवीन बांदूखेड़ी, कल्याण सिंह, सुदेश गुर्जर, जुमला सिंह, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।