{"_id":"684f15e6c82bfc5c330539d5","slug":"reeti-of-saharanpur-won-in-badminton-under-11-category-shamli-news-c-26-1-aur1003-143912-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैडमिंटन अंडर-11 वर्ग में सहारनपुर की रीति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैडमिंटन अंडर-11 वर्ग में सहारनपुर की रीति ने मारी बाजी
विज्ञापन
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा मित्तल बैडमिंटन एकेडमी में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-11 वर्ग में सहारनपुर की रीति विजेता रही। इसके साथ ही अंडर-9 वर्ग में शामली के युवांश ने बाजी मारी।
रविवार को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में आयोजक एवं जिला क्रीड़ा केंद्र प्रमुख शिवम मलिक ने बताया कि मुकाबले में अंडर-9 आयु वर्ग में शामली के युवांश प्रथम, सहारनपुर के अरिंज्य द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर- 9 बालिका वर्ग में शामली की अनन्या प्रथम, सहारनपुर की विभूति द्वितीय स्थान पर रही। अंडर- 11 आयु वर्ग में शामली के वर्दाजन प्रताप सिंह प्रथम तथा धैर्य खैवाल द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर- 11 बालिका वर्ग में सहारनपुर की रीति प्रथम तथा भूमि द्वितीय स्थान पर रही। अंडर- 13 बालिका वर्ग में सहारनपुर की सानवी प्रथम तथा रीति द्वितीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट कमलवीर वर्मा, सुधीर कुमार राणा, योगेंद्र सिंह कादियान, एकांश, विशद गोयल आदि रहे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल सोमवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर करते हुए कहा कि खेल हर आयु के व्यक्ति के लिए आवश्यक है। समारोह की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष संदीप पंवार प्रधान व संचालन प्रांत संपर्क प्रमुख मुकेश चौधरी ने किया।