फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reena Devi had contested the election as an independent candidate for the post of Nagar Panchayat President.

Shamli News: रीना देवी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय लड़ा था चुनाव

Fri, 09 Feb 2024 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Reena Devi had contested the election as an independent candidate for the post of Nagar Panchayat President.
कांधला। एलम नगर पंचायत चेयरमैन रीना देवी ने लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। रीना देवी ने इस बार ही निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के समक्ष बुधवार को लखनऊ में हुई बैठक में एलम नगर पंचायत चेयरमैन रीना देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रीना देवी के ससुर राजबीर सिंह भी वर्ष 2000 में एलम के ही नगर पंचायत चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा उनकी सास राज दुलारी भी वर्ष 2007 में एलम की ही नगर पंचायत चेयरमैन रहीं। रीना के भाजपा की सदस्यता लेने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रीना ने कहा कि भाजपा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। डबल इंजन की सरकार देश में सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। इनकी योजनाएं को सभी लोग मिलकर जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही प्रभावित होकर मैंने सदस्यता ग्रहण की । रीना देवी के पति अश्वनी पंवार एक मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed