{"_id":"67b23949f486e8b6db0667fe","slug":"reel-made-on-railway-line-by-risking-life-investigation-started-shamli-news-c-26-1-sal1002-137068-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पर बनाई रील, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पर बनाई रील, जांच शुरू
विज्ञापन
शामली। जान जोखिम में डालकर युवक की रेलवे लाइन और पुलिस चौकी की दीवार पर खड़े होकर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रेलवे पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रेलवे लाइन पर एक युवक फिल्मी स्टाइल में अभिनेता शाहरुख खान के गीत पर इंस्टाग्राम आईडी पर रील बनाते हुए दिख रहा है। इसके अलावा एक अन्य रील औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी की दीवार पर खड़े होकर बनाई गई है। दोनों रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। किसी ने एक्स पर रील पोस्ट कर दी है। यूपी पुलिस ने शामली कोतवाली पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उधर, यूपी जीआरपी ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक कैराना का निवासी बताया गया है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। मामले में जांच कराई जा रही है।