{"_id":"5e39afc98ebc3ee61845c72c","slug":"redressal-of-four-complaints-in-the-entire-resolution-day-shamli-news-mrt46725924","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में चार शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में चार शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन

शामली, ऊन। शामली और ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 77 शिकायतें आईं। जिनमें सेे चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ऊन तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार न्यायिक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। फरियादियों की 30 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील स्तरीय अधिकारियों को संपूर्ण समाधान में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उधर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में तहसील ऊन के सभागार में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। 47 शिकायतों में मात्र दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों का निस्तारण समय से करने के के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ऊन उद्भव त्रिपाठी, सीएमओ संजय भटनागर उपस्थित रहे।