फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Recovery of one crore from consumers till date

उपभोक्ताओं से अब तक एक करोड़ की वसूली

Tue, 25 Apr 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Recovery of one crore from consumers till date
शामली। शहरी और ग्रामीण अंचल में बकाया विद्युत बिल में सरचार्ज पर 100 प्रतिशत माफी योजना के तहत अब तक करीब एक करोड़ रुपये बकाया बिजली बिल जमा हो चुका है, जिसमें उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता एके सिंह और अधिशासी अभियंता विजयपाल ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 32 हजार 905 उपभोक्ता हैं, जिन पर 31 मार्च 2017 तक 245 करोड़ 93 लाख रुपये विद्युत बिल बकाया था।
विज्ञापन


इसमें जिले के 69 हजार उपभोक्ताओं से 59 करोड़ 74 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया है, जिसके लिए जिले के 1230 उपभोक्ताओं का पंजीकरण होना है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सरचार्ज 100 प्रतिशत माफी की योजना के बाद बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि           शासन ने नीतिगत फैसले के आधार पर अंतिम बार सरचार्ज माफी की योजना लागू की है। इसके बाद भविष्य में ऐसी कोई योजना नहीं          दी जाएगी।


 उन्होंने बताया कि योजना के प्रचार प्रसार के लिए बिजलीघरों और बिजली दफ्तरों पर होर्डिंग और बैनर लगवा दिए है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता  बकाया बिल जमा करने में सरचार्ज माफी की योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed