फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raw material became 25% costlier, orders for goods are not being received

Shamli News: कच्चा माल हुआ 25 फीसदी महंगा, माल के ऑर्डर नहीं मिल रहे

Tue, 17 Jun 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Raw material became 25% costlier, orders for goods are not being received
शामली  के  कंडेला औद्योगिक इकाई में इजराइल से माल आर्डर की इंतजार में  रखे शामली के रिम  फोटो
ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध के हालात बनने से प्रभावित होने लगा कारोबार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के हालात बनने से जिले के उद्योगों पर असर दिखाई देने लगा है। देश में आने वाला कच्चा माल महंगा होना शुरू हो गया है। दूसरी ओर जिले के उद्यमियोंं को माल के ऑर्डर आने बंद हो गए हैं। यदि दोनों देशों में युद्ध लंबा चला तो जिले के उद्योग प्रभावित हो सकता है।

कंडेला औद्योगिक इकाई से ईरान में माचिस और इस्राइल में रिम की आपूर्ति होती है। ईरान-इस्राइल में युद्ध के हालात होने पर जिले की औद्योगिक इकाइयों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि ईरान से आने वाला पेट्रोलियम पदार्थ, प्लास्टिक का दाना आदि 20 से लेकर 25 प्रतिशत कच्चा माल मंहगा हुआ है। ईरान से आने वाला मोम का प्रयोग माचिस में होता है। आईआईए के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग का कहना है कि ईरान के साथ युद्ध के हालात लंबे समय तक बन रहे तो ईरान से आने वाले पेट्रोलियम पदार्थ जैसा कच्चा माल ज्यादा महंगा हो जाएगा। फिलहाल 20-25 दिनों में कच्चा माल में 25 प्रतिशत दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। लंबे समय तक हालात बने रहने पर कच्चा माल मिलना बंद होजाएगा। दूसरी ओर आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन का कहना है कि शामली के बने रिम इजराइल बिक्री के लिए जाते हैं। पांच से सात करोड़ रुपये के रिम का टर्न ओवर है। पिछले बीस दिनों से इजराइल से रिम को काेई ऑर्डर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed