32 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद असहाय परिवारों की सहायता के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोिस्टिक सेंटर के डाक्टर दंपती लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हॉस्पिटल के डाक्टरों ने स्टाफ के साथ बुढ़ाना रोड पर गांव सिंभालका के निकट रहने वाले 32 परिवारों को राशन सामग्री दी।
सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ शहर के बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोिस्टिक सेंटर के डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डा. नीलम शुक्ला ने बुढ़ाना रोड पर गांव सिंभालका के निकट झोपड़ी डालकर रहने वाले 32 गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। इस दौरान डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला और डा. नीलम शुक्ला ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में गरीब पीड़ित परिवारों की मदद करना नैतिकता के साथ राष्ट्रधर्म है। उन्होंने कहा कि अगर किसी जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को दवा की जरूरत है तो अस्पताल से आकर दवा ले सकता है। इस अवसर पर बीना अग्रवाल, रोटेरियन अजय बाबू, अजय श्रीवास्तव, किरण त्यागी, पूजा,निक्की आदि मौजूद रहे।