फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh volunteers did path movement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh volunteers did path movement
शामली में नववर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन। - फोटो : SHAMLI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

शामली। हिंदू नववर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर संघ के स्वयंसेवकों ने शहर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह झांकियां भी सजाई गईं।
माजरा रोड स्थित विवाह मंडप में वर्ष प्रतिपद्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर के संघ कार्यकर्ता हाथों में दंड लेकर गणवेश में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश गौतम ने की और मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल कुमार रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए हिंदू नववर्ष का महत्व बताया। इसके बाद माजरा रोड से पथ संचलन शुरू हुआ। गुरुद्वारा फाटक, शिव चौक, वर्मा मार्केट, बुढ़ाना रोड, हनुमान धाम, नेहरू मार्केट, रेलवे रोड, मार्श गंज मंडी, भिक्की मोड से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों, अग्रवाल समाज, मानवाधिकार संगठन, भाजपा महिला मोर्चा, राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति, अधिवक्ता परिषद, रामलखन सेवा समिति संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आदेश, सुमित, जिला प्रचारक विराट, अर्पित, आशीष, अतुल, नंदकिशोर, शिवम, शिखर, जयदेव, राजकुमार, राकेश, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed