{"_id":"5f7b64308ebc3e9bef37ee27","slug":"raseo-volunteers-engaged-in-drug-addiction-campaign-shamli-news-mrt5046750195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति अभियान में जुटे एनएसएस स्वयं सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति अभियान में जुटे एनएसएस स्वयं सेवक
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के स्वयंसेवकों ने नो स्मोकिंग नो स्पिटिंग, ग्रीन शामली क्लीन शामली के तहत नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने कविताओं और स्लोगन के माध्यम से अपने आसपास के लोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया।
जिला नोडल अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा, सहायक जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार व कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के समूह ने नशामुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया। डीआईओएस सरदार सिंह द्वारा गठित समिति ने काम शुरू कर दिया है। जिले के सभी ब्लॉक और तहसीलों से एनएसएस के स्वयंसेवकों को इस अभियान के लिए चुना गया है। शासन के निर्देशानुसार स्कूल-कालेजों के आसपास नशे आदि की कोई दुकान संचालित नहीं होगी। यह अभियान मार्च 2021 तक जारी रहेगा।
-----------
स्वयं सेवकों ने स्लोगन से फैलाई जागरूकता...
दारू-व्हिस्की छोड़कर, कर लो धर्म-ध्यान, वरना फिर पछताओगे, हो न सकेगा कल्याण।
- हेमा ठाकुर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला।
-------
रोकनी होगी अब बर्बादी, बदलना होगा अब ये जमाना। आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, नशा मुक्त भारत है बनाना।
- खुशी वर्मा, विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज कैराना।
---------
हर दिल की अब ये है, चाहत नशा मुक्त हो मेरा भारत। ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को मार भगाना है। जब जागेगी ये आत्मा, होगा तभी नशे का खात्मा। नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो।
विज्ञापन
- मनीष अली, लिलौन।
-----------
खुद बिगड़े हो तुम जो अब तो, बच्चों को क्या सिखलाओगे, खुद जो करने लगे नशा तो, उनको कैसे बचाओगे?
- अमन कुमार, सेंट आरसी कॉलेज शामली।