फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rangoli decoration talent show

रंगोली साज-सज्जा में दिखाई प्रतिभा

Tue, 10 Nov 2015 01:14 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 10 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rangoli decoration talent show
शामली। शिक्षण संस्थानों में दीपावली व धनतेरस के उपलक्ष्य में  विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, दिया व कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिताओं  में भाग लिया। इस दौरान लघु नाटिकाओं का मंचन कर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर कक्षों को सजाया। अजय संगल, अरुण बंसल,  अतुल बंसल एवं अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली व दीप सज्जा की प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा एक से पांच व छह से आठ तक के बच्चों ने दिये सजाए। चेयरमैन राजकुमार गर्ग,  निदेशक राजीव गर्ग, रितेश गर्ग, प्रधानाचार्य आशु त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएम स्कूल में दीपावली व धनतेरस के उपलक्ष्य में गणपति व मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सुभाष व नेहरू हाउस की टीम प्रथम स्थान पर तथा गांधी व टैगोर हाउस की  टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस दौरान ब्रजभूषण संगल, भारत भूषण मित्तल, राजीव बंसल, निकुंज मित्तल व प्रधानाचार्य मधु शर्मा आदि मौजूद रहे।

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली, दिया व कैंडल डेकोरेशन की प्रतियोगिता हुई, जिसमें सीनियर वर्ग से तनिशा, प्रियल, शिवानी, वृंदा, आकांक्षा, मानसी, साक्षी व वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से यश, तनिष्क, विनायक, अभय, गौरव व अविरल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैनेजर चेतन मुंजाल व प्रबंधक ऊषा मुंजाल ने छात्र-छात्राओं को दीपावली की बधाई दी।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में  दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में  छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली सजाई गई और दीपों की श्रृंखला प्रज्वलित की। मेपल्स एकेडमी में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने छात्र-छात्राओं को दीपावली की बधाई दी। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं के बीच दीपावली ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता हुई, जिसमें  प्रथम श्रुति, द्वितीय भारत मित्तल व प्रिया रूहेला तथा तृतीय स्थान पर राधिक  रही।

महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड, दिए आदि बनाकर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल ने बच्चों के प्रयास को सराहा।

लांसर्स पब्लिक स्कूल में रंगोली व कक्षा सौंदर्य प्रतियोगिता हुई, कक्षा सौंदर्य में कक्षा 11 के छात्रों की टीम ने प्रथम, कक्षा आठ की टीम ने द्वितीय तथा कक्षा दो की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गांव सिक्का स्थित एसएन देव डिग्री कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक डिजाइन बनाए। प्रबंधक डा. नरेंद्र कुमार, डा. अरविंद गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

सैंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन अरविंद संगल पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगोली में ग्रुप सात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


मेहंदी में मोनिका व दीप सज्जा में अनुभा प्रथम स्थान पर रही। सैंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में भी दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली व दीप सज्जा की प्रतियोगिता हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed