{"_id":"5e836ea48ebc3e72b024382d","slug":"ramnavmi-s-holiday-canceled-treasuries-banks-will-open-shamli-news-mrt476013575","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी का अवकाश निरस्त, कोषागार, बैंक खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी का अवकाश निरस्त, कोषागार, बैंक खुलेंगे
विज्ञापन
शामली। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं गरीब लाभार्थियों के बैंक खातों में लाभांश की धनराशि डीबीटी के माध्यम स्थानांतरित की जानी है। ऐसी स्थिति में डीएम ने सभी मुख्य एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के कोषागारों के साथ-साथ प्रदेश में शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखाओं के लिए दो अप्रैल को घोषित अवकाश निरस्त किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को कोषागारों और बैंक शाखाएं सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुली रहेंगी।
लॉकडाउन की अवधि के वेतन की कटौती न करें
शामली। सहायक श्रमायुक्त डॉक्टर संतोष कुमार ने जिले के सभी औद्योगिक इकाईयों के मालिकों को निर्देश दिए है कि लॉकडाउन की अवधि के वेतन की कटौती न करें। समय से अपने श्रमिकों को वेतन का भुगतान कर दें। श्रमिकों के खाने पीने सैनेटाइजेशन इत्यादि की व्यवस्था कराएं। लॉकडाउन को सफल बनाने तथा कोरोना जैसी महामारी से रोकथाम के लिए सभी श्रमिकों से अनुरोध किया है कि वे लोग जहां पर है, वहीं रुके रहे। अपने मूल निवास स्थान के लिए पलायन ना करें। निर्माण कार्य में जो श्रमिक विभाग में पंजीकृत है तथा जिनका नवीनीकरण है, वे कार्यालय सहायक श्रमायुक्त ट्रांजिट हॉस्टल बनत शामली में ई-मेल आईडी alcmzn@gmail.com पर अपना पंजीयन कार्ड आधार कार्ड एवं खाता संख्या मेल करें। मोबाइल नंबर 8126996786, 9634000315, 8077582811, 9870675205, 8171044783,7505629776 पर संपर्क करें, जिससे उनके खातों में एक हजार रुपये की धनराशि भेजी जा सके।