फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ramkumar Vashisht became the President of the Bar Association

रामकुमार वशिष्ठ बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 24 Dec 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ramkumar Vashisht became the President of the Bar Association
कैराना बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद खुशियां मनाते विजेता - फोटो : SHAMLI
कैराना। बार एसोसिएशन चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में रामकुमार वशिष्ठ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रह्म सिंह को 20 मतों से हराकर जीत हासिल की। महासचिव पद पर जावेद अली, कोषाध्यक्ष पद पर अमित मित्तल विजयी घोषित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कचहरी परिसर में आतिशबाजी की गई। फूल माला पहनाकर व मिठाई वितरित करके नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

कैराना बार एसोसिएशन की वर्ष 2022 की कार्यकारिणी के गठन के लिए बृहस्पतिवार को आयुक्त ईशपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, मुख्तार हुसैन, राजबीर सिंह व नीरज चौहान की देखरेख में सुबह 9 बजे बार भवन में मतदान कराया गया। कुल 284 मतदाताओं में से 281 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर करीब तीन बजे मतगणना शुरू की गई। शाम पांच बजे मतगणना के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर रामकुमार वशिष्ठ, महासचिव पद पर जावेद अली, कोषाध्यक्ष पद पर अमित मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबू राम, सहसचिव प्रशासनिक पद पर उदय सिंह विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

जबकि सहसचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार प्रजापति और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए। कनिष्ठ सदस्य पदों पर शाकिर अली, अजमल, रोहित वर्मा व राहुल सिंह विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में विजेता और उप विजेता व प्राप्त किए मत
पद विजेता उप विजेता
अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ 121 ब्रह्म सिंह 101
महासचिव जावेद अली 145 संजय कश्यप 74
कोषाध्यक्ष अमित मित्तल 148 अनिल कुमार 100
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूराम 146 नकली सिंह 135
सहसचिव प्रशासनिक उदय सिंह 142 अनंत कुमार 135
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed