फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ramgarh student and girl died under suspicious circumstances

Shamli News: रामगढ़ के छात्र और युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh student and girl died under suspicious circumstances
शामली क्षेत्र के गांव रामगढ़ में विलाप करते  मृतक युवती के परिजन । संवाद
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी के मजरे रामगढ़ में एक ही मोहल्ले में रहने वाले कक्षा 11 के छात्र हर्ष (18) और युवती शीला (21) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र का शव सुबह किरोड़ी अंडरपास के निकट रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। जबकि युवती की जहर खाने से मौत होना बताया।
विज्ञापन

पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों मामलों को आत्महत्या का मामला मान रही है। दोनों में किसी के परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। एक ही मोहल्ले में दो मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है और गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी हर्ष रात में करीब 12 बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने समझा कि वह घेर में अपने बाबा के पास दवा देने गया होगा, लेकिन वह रात में नहीं लौटा। सुबह करीब छह बजे हर्ष का गर्दन और धड़ दो हिस्सों में कटा हुआ शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। माना जा रहा है कि सुबह साढ़े पांच बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से कटकर छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रथम दृष्टया छात्र द्वारा आत्महत्या किया जाना मान रही है, हालांकि परिजन इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि हर्ष कक्षा 11 का छात्र था। उसने आत्महत्या की या वह ट्रेन की चपेट में आया, इस बारे में स्पष्ट नहीं हो सका। हर्ष दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक छोटी बहन है।
उधर, सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ले में 21 वर्षीय युवती शीला ने अपने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शामली के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शीला पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर थी और वह घर पर ही रहती थी।
एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दोनों के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया दोनों का आत्महत्या किया जाना सामने आया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

- कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक व युवती दोनों के परिजनों से बात की गई है। दोनों के परिजनों ने उनके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। अभी तक की जांच में दोनों के बीच बातचीत होने या प्रेम प्रसंग का कोई मामला सामने नहीं आया है। दोनों के परिजनों को यह भी जानकारी नहीं कि उनके बीच बातचीत होती थी या नहीं। दोनों पक्षों के मोबाइल फोन की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल सकेगा। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

शामली क्षेत्र के गांव रामगढ़ में विलाप करते   मृतक युवती के परिजन । संवाद

शामली क्षेत्र के गांव रामगढ़ में विलाप करते  मृतक युवती के परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed