{"_id":"64667a9e952f7ed97d0ce7b5","slug":"ralod-welcomed-the-victorious-presidents-in-the-municipal-body-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3152-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नगर निकाय में विजयी अध्यक्षों का रालोद ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नगर निकाय में विजयी अध्यक्षों का रालोद ने किया स्वागत
विज्ञापन
कांधला दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित शिवालिक ढाबे पर आयोजित स्वागत समारोह में मौजूद चेयरमैन नजमुल
- कैराना, कांधला और गढ़ीपुख्ता चेयरमैन ने क्षेत्र का विकास कराने का किया वादा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के एक ढाबे पर जिला पंचायत सदस्य की ओर से निकाय चुनाव में विजयी हुए चेयरमैन का स्वागत समारोह किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने कहा कि वह बिना भेदभाव के अपने-अपने क्षेत्र का विकास कराएंगे।
समारोह में कांधला के चेयरमैन नजमुल इस्लाम, कैराना चेयरमैन शमशाद अंसारी, गढ़ीपुख्ता चेयरमैन प्रमोद कुमार का स्वागत किया। रालोद के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र मलिक ने कहा कि कांधला की जनता ने शिक्षित और सेवा करने वाले को चेयरमैन चुना है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि एक ईमानदार चेयरमैन की कस्बे की जनता को आवश्यकता थी और जनता को उम्मीद है कि वह कस्बे में पुरजोर विकास करेंगे।
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने उन्हें जो प्यार दिया है वह इस प्यार पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कस्बे को विकास की ओर ले जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जावला खाप चौधरी नरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि घर का मुखिया अगर सही मिल जाए तो घर के लोगों को कोई समस्या नहीं आती हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता इस्लाम चौधरी, डॉ. साहब सिंह, चौहान खाप चौधरी विवेक चौधरी, शेर सिंह राणा प्रमुख, बिजेंद्र प्रधान, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, जिला पंचायत सदस्य अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी परवेज अली, जिला पंचायत सदस्य अजीम खान, जिला पंचायत सदस्य विनोद चौहान, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष लबनान चौधरी, आदि रहे।