फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rally taken out to create awareness about voting

मतदान के प्रति जागरूक करने को निकाली रैली

Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out to create awareness about voting
मतदान के प्रति जागरूक करने को निकाली रैली
विज्ञापन

शामली, कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप सप्ताह के अंतिम दिन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मोहल्ला गुजरान रायजादगान होती हुई श्री हीरालाल शिव मंदिर व सूरज कुंड मंदिर से होती हुई महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है लोकतंत्र के इस महायज्ञ में हम सबको अपने मत की आहुति देनी है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी गौतम ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति चौधरी, प्रभारी रेंजर्स व शिक्षणेतर कर्मचारी विपिन कुमार, पिंटू लाल व मोहम्मद कादिर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed