{"_id":"62f693104cf3a25cdb024ddc","slug":"rakshi-harendra-topped-the-marathon-shamli-news-mrt600940433","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगनपुर गोगवान के बाद तीतरवाडा और डुढार के जंगल में तेंदूए के दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगनपुर गोगवान के बाद तीतरवाडा और डुढार के जंगल में तेंदूए के दिखने से दहशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। वन विभाग का जगनपुर में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेंदुआ का सुराग नहीं मिला है। अब गांव तीतरवाडा और डुढार के रास्ते में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत बन गई है।
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ की दहशत बनी है। दो दिन पूर्व भी गांव गोगवान के रास्ते में तेंदुआ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। शुक्रवार को गांव तीतरवाडा और डुढार के रास्ते पर नहर पुलिया के पास तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया। यहां सुबह स्कूल वैन चालक बच्चों को लेने के लिए पहुंचा तो उसने गांव के पास जंगल में तेंदुआ देखा। शाहनवाज नामक ग्रामीण ने बताया कि एक डुढार निवासी ग्रामीण सुबह सुबह घोड़ी पर सवार होकर घूम रहा था, इसी दौरान उसने नहर पुलिया के पास तेंदुए को जाते देखा। जिसे देखकर वह सहम गया और अपने घर लौट गया। तेंदुआ देखे जाने की सूचना से गांव तीतरवाडा और डुढार के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इन क्षेत्रों में ग्रामीण पालतू मवेशी भी चारा चरने के लिए छोड़ देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए से मवेशियों को भी खतरा है।
उधर, गांव जगनपुर में जंगल में कई बार तेंदुआ दिखने की चर्चाओं के चलते वन विभाग की टीम ने डेरा डाल रखा है। जहां पर पिंजरा भी लगाया गया है, जिसमें तेंदुए को कैद करने के लिए कुत्ते और बकरी का लालच दिया गया है। इसके अलावा गोगवान व कंडेला में भी तेंदुआ दिखने की बात कही गई थी। लेकिन मौके पर पहुंची टीम को तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई थी। जगनपुर के ग्रामीणों में दहशत को देखते हुए रातभर वन विभाग की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। वन विभाग के बीट प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि सर्च अभियान जारी है। टपराना से भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं मिला।