फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rakshi Harendra topped the marathon

मैराथन में आरक्षी हरेंद्र ने पाया पहला स्थान

Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rakshi Harendra topped the marathon
पुलिस लाइन में आजादी के अमृत महोत्सव में पांच किलोमीटर पुरुष मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पुलिस लाइन में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत शुक्रवार को पांच किलोमीटर पुरुष मैराथन का आयोजन किया। इसमें प्रथम स्थान आरक्षी हरेंद्र शर्मा ने प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित मैराथन को एसपी अभिषेक झा और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन में एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, सीओ कैराना बिजेंद्र भड़ाना, सीओ थानाभवन/पुलिस लाइन श्रेष्ठा ठाकुर, सीओ सत्येंद्र सिंह और प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हरमीत सिंह समेत जिले के 75 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। मैराथन में प्रथम स्थान आरक्षी हरेंद्र शर्मा थाना बाबरी, द्वितीय स्थान आरक्षी लोकेंद्र सिंह यूपी-112, तृतीय स्थान आरक्षी अनुज पुलिस लाइन, चतुर्थ स्थान आरक्षी लक्ष्मीकांत थाना गढ़ीपुख्ता और पंचम स्थान आरक्षी धर्मेंद्र सिंह यातायात पुलिस ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिसकर्मी कठिन ड्यूटी से समय निकालकर व्यायाम करें और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed