{"_id":"61228c6e8ebc3e887b79f90f","slug":"rakshabandhan-sister-s-love-tied-on-brother-s-wrist-shamli-news-mrt552911878","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की कलाई पर बंधा बहनों का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की कलाई पर बंधा बहनों का प्यार
विज्ञापन
कैराना में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन
- फोटो : SHAMLI
शामली। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र और भविष्य की कामना की, तो भाइयों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए।
रविवार सुबह से ही भाइयों और बहनों में रक्षा बंधन पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। बहनों ने सजधज कर थाली में राखी और मिठाई रखकर भाइयों का टीका करके राखी बांधी। उनकी लंबी उम्र की कामना की, इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। जो बहनें अपने भाइयों के पास नहीं आ सकीं, उन्होंने वीडियो कॉलिंग करके बात की। पिछले साल की तरह कोरोना संक्रमण का असर इस बार रक्षाबंधन पर्व पर नहीं दिखाई दिया। ट्रेनों और रोडवेज बसों में काफी भीड़ रही। हालांकि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए 24 घंटे निशुल्क बस सेवा की भी सुविधा दी थी।
उधर, जलालाबाद क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना के उपरांत बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे रक्षा सुरक्षा का वचन लिया। वहीं, गढ़ीपुख्ता कस्बे और क्षेत्र के गांव में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। कई भाई राखी बंधवाने के लिए बहनों की ससुराल पहुंचे। उधर, कैराना में भी भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
बारिश ने त्योहार में डाला खलल
सुबह से ही कई बार रुक रुककर बारिश हुई। जिससे भाइयों और बहनों को एक-दूसरे के यहां जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बावजूद भी भाई-बहन भीगते हुए एक-दूसरे के यहां पहुंचे और त्योहार मनाया। इसके अलावा सरकार ने रविवार की साप्ताहिक बंदी खत्म कर दी। जिसके चलते रक्षा बंधन पर दुकानें खुली रहीं। मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। भाईयों ने भी अन्य दुकानों से बहनों के लिए उपहार खरीदे। वहीं, झिंझाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व की काफी धूम रही। बच्चे गुड्डे और लाइट वाली राखियां देखकर बड़े खुश हुए।

शामली में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन- फोटो : SHAMLI

शामली में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहने- फोटो : SHAMLI

शामली रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधती बहन- फोटो : SHAMLI