फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raksha Bandhan: Sisters can tie Rakhi to brothers the whole day, special yoga came after 29 years

रक्षा बंधन: पूरे दिन भाइयों को राखी बांध सकती हैं बहनें, 29 साल बाद आया खास योग, मगर ये रहेगा शुभ मुहूर्त

Wed, 06 Aug 2025 08:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 06 Aug 2025 08:04 PM IST
सार

UP News: भाई-बहनों के बीच प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर सात साल बाद भद्रा नहीं लगेगा। ऐसे में पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan: Sisters can tie Rakhi to brothers the whole day, special yoga came after 29 years
मेरठ में भाइयों के लिए राखी खरीदतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व पर इस बार बहनें अपने भाई की कलाई पर पूरे दिन में किसी भी समय राखी बांध सकती हैं। सात साल बाद रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा नहीं लगेगा। 29 साल बाद समसप्तक योग बन रहा है। साथ ही विशिष्ट मुहूर्त और 10 फलदायी योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

 

Raksha Bandhan: Sisters can tie Rakhi to brothers the whole day, special yoga came after 29 years
शामली में राखी खरीदतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहनों के स्नेह के बंधन का त्योहार इस बार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल का रक्षाबंधन कई मायनों में खास होगा। पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के अनुसार भद्रा का उदय सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी आठ अगस्त को 1:41 बजे से होगा जो कि रात 1:32 बजे तक रहेगा। जबकि पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को दिन में 1:42 से अगले दिन नौ अगस्त को दिन में 1:23 बजे तक रहेगी। ऐसे में रक्षाबधंन का पर्व उदया तिथि यानी नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई साल बाद पंचक भी रक्षाबंधन पर बाधक नहीं बनेगा। रक्षाबंधन पर किसी भी मुहूर्त में पंचक का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वर्षों बाद ऐसा शुभ संयोग आया है, जब रक्षाबंधन और श्रावणी उपाकर्म के दिन भद्रा और पंचक का प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
 
विज्ञापन

पंडित कुशला नंद जोशी ने बताया कि मकर राशि के स्वामी शनि और सूर्य आपस में समसप्तक योग बना रहे हैं। 29 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन पर शनि मीन और सूर्य कर्क राशि पर रहेंगे। इस पर्व पर आयुष्मान, स्थिर, सौभाग्य, बुधादित्य, हर्ष विपरीत राज, शकट, पाराशरी राज, विमल विपरीत राज और धन योग बन रहे हैं जो काफी फलदायी हैं।
 

शनि और मंगल होंगे आमने-सामने, दूर होंगी बाधाएं
पंडितों के अनुसार शनि और मंगल के आमने-सामने आने से नौ पंचम योग बन रहे हैं। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार रक्षाबंधन के पहले ही शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि मंगल दो अगस्त को सिंह राशि छोड़कर कन्या राशि में जाएंगे। इस वजह से भाई-बहन के संबंध मधुर होंगे। उनके जीवन की बाधाएं दूर होंगी।

राखी बांधने का यह रहेगा अति शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.29 से 6.05 बजे तक, सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 6.06 से 8:20 बजे, विजय मुहूर्त सुबह 10:47 से मध्याह्न 11:58 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 11.59 से दोपहर 12.53 बजे तक रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed