Shamli: राकेश टिकैत बोले- वर्तमान में केवल जाति की राजनीति हो रही, चौधरी जयंत को लेकर कही ये बड़ी बात
Shamli News : भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान में केवल जाति की राजनीति हो रही है। वहीं, उन्होंने चौधरी जयंत को लेकर यह बड़ी बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान में केवल जाति की ही राजनीति की जा रही है। सरकार को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। जयंत चौधरी के एनडीए में गठबंधन पर बोलते हुए कहा जब एनडीए में सब गठबंधन कर रहे हैं तो जयंत चौधरी ने कर लिया ठीक है। भागते चोर की लंगोटी ही सही।
भैंसवाल गांव में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का बिजली और कर्ज माफ करने के लिए कई तरह के शर्तें लगाई हुई है। किसानों के खेतों पर मीटर जल्द ही लग जाएंगे। भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में पांच साल तक मुफ्त बिजली देने का वायदा किया था जबकि सीएम अब एक साल बिजली मुफ्त देने की बात कर रहे हैं। अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है मगर किसानों की उपेक्षा की जा रही है। किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई, मगर लागत जरूर दोगुनी हो चुकी है।
किसान कर्ज में डूबा हुआ है। बिना आवाज उठाए किसानों का भला होने वाला नहीं है। किसानों को लोकसभा चुनाव में नोटा नहीं दबाना है, वहां वोट दें, जहां पर उन्हें लगे कि भला हो सकता है। शामली शुगर मिल पर किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार इस बार 400 प्लस सीट की बात कर रही है, मगर सही पता चुनाव परिणाम के बाद ही लग सकेगा। इस दौरान बाबा शोकिंदर, भाकियू महासचिव युद्धवीर सिंह, विनय चौधरी, कृष्ण वीर कादियान, मैनपाल सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Dates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें- वेस्ट यूपी की सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग
पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना
राकेश टिकैत ने भैंसवाल गांव में पहुंचकर बाबा सूरजमल और वरिष्ठ पत्रकार हरवीर सिंह के पिता भंवर सिंह के निधन पर शोक जताया। पीड़ित परिवार को सांत्वना भी दी गई।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024: मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को होगा मतदान, पढ़ें- पश्चिम की अन्य सीटों पर वोटिंग कब
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.