{"_id":"610c2a018ebc3ec1bf179bc3","slug":"rajput-society-will-install-the-statue-of-prithviraj-chauhan-shamli-news-mrt5506275183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करेगा राजपूत समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करेगा राजपूत समाज
विज्ञापन

चौसाना। चौसाना के गाव जिजौला में पूर्व प्रधान मोहम्मद हसन के आवास पर पृथ्वीराज चौहान एकता मंच के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजपूत समाज के 24 गांवों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक में समाज के वर्चस्व को बनाये रखने के लिये रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि चौसाना में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इसके लिये सनव्वर निवासी चौसाना ने अपने हिस्से की एक बीघा जमीन को पृथ्वीराज चौहान एकता मंच के नाम करने की घोषणा की। इसके बाद वहां प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के मेधावियों व जन प्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिये काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता यासीन अलीपुरा ने की और बैठक का संचालन पूर्व प्रधान व समाजसेवी उग्र सिंह ने किया। इस दौरान मुकीम प्रधान, खलील, यशपाल सरपंच, यशपाल सिंह, ताज मोहम्मद, सनव्वर, गुलजार, जोगेन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, कय्यूम व रिषिपाल आदि मौजूद रहे। संवाद