फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rajnath said conditions Kairana

राजनाथ को बताई कैराना की स्थिति

Sat, 01 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rajnath said conditions Kairana
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना पलायन प्रकरण का मुद्दा उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैराना से सांसद हुकुम सिंह ने बढ़ते अपराध और गुंडागर्दी के कारण कैराना से 346 लोगों के पलायन का मुद्दा उठाया था। इसके बाद देशभर में कैराना पलायन प्रकरण चर्चा बन गया।

जिला प्रशासन ने जहां पलायन को खारिज कर दिया था और कहा था कि लोग अच्छे रोजगार और बच्चों की तरक्की के लिए दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। वहीं, मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी तीन दिन तक कैराना में आकर जांच करके गई थी। एक सप्ताह पूर्व ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट जारी हुई, जिसमें आयोग की टीम ने भी माना कि कैराना में अपराध और गुंडागर्दी हावी है। इस वजह से ही यहां के लोगों ने पलायन किया है। इस रिपोर्ट के आने पर भाजपा ने मुद्दे को भुनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


वहीं, इसी सिलसिले में सांसद हुकुम सिंह बुधवार शाम पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे। बृहस्पतिवार को उनकी वार्ता होनी थी, लेकिन भारत पाक बॉर्डर पर सेना की कार्रवाई के चलते वार्ता नहीं हो सकी थी।  शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे भाजपा सांसद हुकुम सिंह की मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई। सांसद ने केंद्रीय गृहमंत्री को कैराना के हालातों से अवगत कराने के साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट के बारे में भी बताया। हुकुम सिंह के निजी सहायक कृष्ण मित्तल ने जानकारी देकर बताया कि राजनाथ सिंह अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में कैराना आ सकते हैं। सांसद को आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed