फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rajendra Malik will be the new Chaudhary of Ghatwala Khap

गठवाला खाप के नए चौधरी बनेंगे राजेंद्र मलिक -खापो के सभी चौधरी पगड़ी पहनाकर कराएंगे रस्म अदायगी-

Sun, 30 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Malik will be the new Chaudhary of Ghatwala Khap
गठवाला खाप के नए चौधरी बनेंगे राजेंद्र मलिक
विज्ञापन

शामली। गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक की रविवार को लिसाढ़ गांव में आयोजित होने वाली तेरहवीं एवं शोकसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के खाप चौधरी पहुंचेंगे। सभी खाप चौधरी लिसाढ़ गांव में पहुंचकर बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक की रस्म पगड़ी में उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र मलिक को गठवाला खाप की पगड़ी बांधकर जिम्मेदारी सौंपेंगे।

गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक के निधन के बाद रविवार को लिसाढ़ गांव में तेरहवी एवं शोक सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुताबिक सुबह आठ बजे गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक की स्मृति में हवन- यज्ञ होगा। दोपहर 12 बजे शोक सभा आयोजित की जाएगी। शोक सभा में हरियाणा गठवाला खाप के बाबा बलजीत सिंह, बालियान खाप के चौधरी और भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत, देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, बडौत, लिलौन खाप के चौधरी बाबा संजय कालखंडे समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खापों के चौधरी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर खापों के चौधरी गठवाला खाप के चौधरी की कमान बाबा हरिकिशन मलिक के ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र मलिक को पगड़ी बांधकर सौंपेंगे। उधर, गठवाला खाप के लंबे समय से प्रतिनिधि के रूप में काम रहे राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed