फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raised the demand to declare a merchant legislative council on the lines of a teacher

शिक्षक की तर्ज पर व्यापारी विधान परिषद घोषित करने की मांग उठाई

Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Raised the demand to declare a merchant legislative council on the lines of a teacher
शामली हनुमान धाम के अग्रसेन बरात घर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुंक्त उद्योग व्यपार मंडल के नवर्? - फोटो : SHAMLI
शामली। पउप्र सयुंक्त उद्योग व्यापार मंडल की नवनिवार्चित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व स्थापना दिवस हनुमान धाम स्थित अग्रसेन विवाह मंडप में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने श्रम विभाग की ओर 20 लाख रुपये का दुघर्टना बीमा, लखनऊ में व्यापार भवन बनवाने की मांग की। व्यापारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ने, शिक्षक और स्नातक एमएलसी की तर्ज पर व्यापारी एमएलसी घोषित किए जाने, मंडी शुल्क समाप्त करने और पंजीकृत व्यापारियों का स्टॉक का बीमा सरकारी स्तर पर किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने विपक्ष की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि व्यापारियों ने गैर भाजपा सरकारों में सबसे ज्यादा उत्पीड़न झेला है। व्यापारियों से सबसे ज्यादा वसूली होती थी, इंस्पेक्टर राज हावी था। केंद्र की मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद अपराध और कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर और शामली जिले की सीमा अलग-अलग है, मगर दोनों जिले एक है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों की सेवा, संघर्ष के लिए वह हमेशा तैयार हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारी हितों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया। सरकार ने व्यापारियों, किसान गरीब मजदूरों के साथ समन्वय स्थापित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके कैराना के क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी ने व्यापारियों से भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देने पर आभार जताया। प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, चरथावल के विधायक पंकज मलिक, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, रिटायर्ड आईजी विजय कुमार गर्ग ने विचार व्यक्त किए। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंडल की पत्रिका का विमोचन किया। सहारनपुर के व्यापारियों की ओर से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने सभी अतिथियों को शॉल, व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने किया।

समाज सेवा के लिए 11 लोगों को सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पउप्र सयुंक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 11 समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। जिनमें शामली चीनी मिल के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन लाला रजत लाल, पूर्व विधायक उद्यमी राजेश्वर बंसल, उद्यमी अशोक बंसल, कथा वाचक अरविंद दृष्टा, हनुमान धाम के अध्यक्ष सलील द्विवेदी, उद्यमी आलोक जैन, आशीष जैन, अनुज गर्ग, डॉ. सुनील कुमार मित्तल, सुरेश अग्रवाल एडवोकेट, मानस संगल आदि को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed