फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raised the demand to create a new state by adding 26 districts

Shamli News: 26 जिलों को जोड़कर नया प्रदेश बनाने की मांग उठाई

Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Raised the demand to create a new state by adding 26 districts
शामली गुरूवारे में बैठक करते प्रदेश निर्माण जन यात्रा के कार्यक्रम में बैठक करते संयुक्त
शामली। पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी के नेतृत्व में यात्रा सहारनपुर जिले के गंगोह से होते हुए शामली में गुरुद्वारा के पास पहुंची। यहां पर किसानों एवं गण्यमान्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में संगठन ने 26 जिलों को जोड़कर नया प्रदेश बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा कि नए प्रदेश बनने से पश्चिम की तरक्की का रास्ता खुलेगा। बताया कि यात्रा शामली से चलकर 16 दिसंबर को मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर को बिजनौर पहुंचेगी। वहां से मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ, मेरठ मंडल होते हुए गाजियाबाद में 26 जनवरी को समापन होगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा को राष्ट्रीय सयुंक्त किसान मोर्चा, किसान यूनियन, पूर्व सैनिक संगठन, अधिवक्ताओं समेत 16 संगठनों का समर्थन प्राप्त है। कहा कि पश्चिमी प्रदेश संगठन की लड़ाई युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर गठवाला खाप के चौधरी एवं भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक राजेंद्र मलिक लिसाढ़, विश्व जाट एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह, किसान नेता राजवीर सिंह मुंडेट, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक, चौधरी विनय कुमार भैंसवाल, सतेंद्र उर्फ पप्पू बधेेव, सतवीर सिंह, बिल्लू सिखेड़ा, हरपाल सिंह, अरविंद झंझोट, प्रमोद कश्यप, नंदू कश्यप, सुरेश चंद, जसवीर सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed