फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raipur ahead in the polls, behind the hand

मतदान में रायपुर आगे, हथछोया पीछे

Mon, 29 Jan 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Mon, 29 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Raipur ahead in the polls, behind the hand
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले की 28 किसान साधन सहकारी समितियों में हुए चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान 96 प्रतिशत व सबसे कम मतदान 22 प्रतिशत हथछोया में हुआ है।  जिले की 28 किसान सेवा साधन सहकारी समितियों के संचालक पद के चुनाव के लिए शामली, कैराना, ऊन तहसील स्तर पर तीन जोन व सात सेक्टरों में बांट कर तहसील स्तर पर एसडीएम व ब्लाक स्तर पर बीडीओ को मतदान में ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


संचालक पद के लिए सुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक संचालक पद का मतदान संपन्न हुआ। शामली ब्लाक में 70.62 प्रतिशत कैराना ब्लाक में 61.15 प्रतिशत, कांधला ब्लाक में 67.69 प्रतिशत, थानाभवन ब्लाक में 79.04 प्रतिशत, ऊन ब्लाक में 66.6 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रायपुर किसान सेवा सहकारी समितियों में 96 प्रतिशत और सबसे कम मतदान हथछोया साधन सहकारी समिति में 22 प्रतिशत मतदान हुआ। शामली ब्लाक की चूनसा साधन सहकारी समिति में संचालक पद के लिए ओमपाल सिंह निवासी भाजू निर्विरोध, प्रकाश भाजू निर्विरोध, महिला संचालक के लिए दरयाइ निर्विरोध चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरमाली गांव की सुमित्रा व आदमपुर गांव से देवेंद्र कुमार, सतपाल सिंह व बिजेंद्र निवासी चूनसा, रामपाल सिंह चूनसा, विजयपाल चूनसा निर्वाचित हो गए हैं। किसान सेवा सहकारी समिति सोंटा के लिए संचालक पद के लिए वीरसैन बुटराडा, वेदव्यास, बाबरी, कृष्णपाल बंतीखेडा, अंकित भनेडा जट, सुभाष कासमपुर व यतेंद्र कुमार खानपुर, अर्चना कांजरहेडी, सुदेश देवी सोंटा, अजीत सिंह नंगली संचालक चुन ली गई है।

कांधला ब्लाक की जसाला किसान सेवा सहकारी समिति में संचालक पद के लिए राजेश देवी पत्नी सहदेव निवासी किवाना, चैनपाल निवासी खंद्रावली, बृजपाल निवासी जसाला, प्रवेश निवासी जसाला, नीरज निवासी पंजोखरा, शिक्षा निवासी ब्रहमखे़ड़ा व अतरकली निवासी रसूलपुर को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया था। संचालक पद के चुनाव में इनाम अली फतेहपुर, सुखपाल सिंह फतेहपुर, जयवीर मखमूलपुर, हरेंद्र मखमूलपुर निर्वाचित हो गए हैं।

कांधला किसान सेवा सहकारी समिति में सुशीला असदपुर व हाजीपुर दुगड्ढा, कांधला से नेहा सेनी, राजेश कुमार,गंगेरू से दुष्यंत कुमार, नजर मौहम्मद , गढीश्याम से सेठपाल निर्वाचित हो गए हैं। किसान सेवा सहकारी समिति कांधला मे संचालक पद के लिए किरणों देवी निवासी गढ़ी दौलत, प्रेमो निवासी चढ़ाव, विरेंद्र सिंह निवासी गढ़ी श्याम, सेठपाल पुत्र सियान निवासी खेड़ा कुरतान को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया।


एलम में हुए सहकारी समिति के चुनाव में लोकेंद्र निवासी म्भारसी, अंजेश निवासी कनियान, जितेंद्र निवासी म्भनेड़ा को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया। कस्बा एलम निवासी सतबीरी, बिजेंद्र और राहुल वशिष्ठ ने मतदान के दौरान जीत हासिल की। गांव नाला के तीन डेलीगेटों संजीव पंवार, नरेश, राजेन्द्र ने मतदान के दौरान विजयी हासिल की है। संचालक पदों के चुनाव मे पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed