फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rainwater leakage from the Senhta overbridge; risk of accidents.

Shamli News: सेंहटा के उपरिगामी पुल से बारिश के पानी का रिसाव, हादसे का खतरा

Sat, 11 Jul 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rainwater leakage from the Senhta overbridge; risk of accidents.
सेंहटा पुल के नीचे पानी के रिसाव के कारण सीमेंट की प्लेटों के बीच बनी दरार। संवाद
शामली। दिल्ली-सहारनपुर व पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले शामली बाईपास के सेंहटा उपरिगामी पुल से बारिश के पानी का रिसाव बंद नहीं होने से सीमेंट की लगी प्लेटें खिसकने का खतरा बन गया है। सीमेंट की प्लेटों के बीच से पानी निकलने से दरारें बन गई हैं, जिससे हादसा होने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

बलवा चौराहे से बनत तहसील चौराहे को जोड़ने वाले सेंहटा उपरिगामी पुल की गुणवत्ता को लेकर पहले से ही सवाल खड़े होते रहे हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश के पानी का रिसाव होने से सीमेंट की प्लेटें ढीली होने खिसकना शुरू हो गई थीं। एनएचएआई की टीम ने दो दिन तक मरम्मत कर प्लेटों में पेंच लगाने का कार्य किया था। बृहस्पतिवार की रात को बारिश होने से पुल से पानी से रिसाव होता रहा। सुबह भी सीमेंट की प्लेटों के बीच से पानी निकलता नजर आया। पानी के रिसाव के कारण सीमेंट की प्लेटों के बीच दरार बन गई है, जिससे मिट्टी खिसकने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

बारिश में सर्विस रोड के किनारे पर कटान
सेंहटा बाईपास पुल की सर्विस रोड पर चलना भी किसी खतरे से कम नहीं है। बारिश के चलते सर्विस रोड के किनारों पर कटान हो गया। कटान होने से वाहनों के गिरकर हादसा होने का खतरा बना है। जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के रिसाव और सर्विस रोड के कटान के बारे में जानकारी कराकर मरम्मत कराई जाएगी। -जितेंद्र बालियान, प्रोजेक्ट मैनेजर निर्माण एजेंसी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed