फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rained in the temples of education, deserted

वीरान पड़े शिक्षा के मंदिरों में लौटी रौनक

Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rained in the temples of education, deserted
शामली के जैन कन्या इंटर कालेज में सुबह 8.50 बजे छात्राओं को जानकारी देतीं प्रधानाचार्या रूचिता ढाक? - फोटो : SHAMLI
शामली। कोरोना काल में करीब सात महीने से वीरान पड़े विद्यालयों में सोमवार से शिक्षण कार्य शुरू हुआ। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही। सीबीएसई के अधिकतर विद्यालयों में कक्षा-10 और 12 के विद्यार्थियों को पहली शिफ्ट में बुलाया गया। जबकि माध्यमिक विद्यालयों में दोनों शिफ्ट में कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पहुंचकर शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचे 98 विद्यार्थी
सुबह सवा आठ बजे से विद्यार्थियों को लेकर अभिभावकों का स्कूल पहुंचना शुरू हो गया। कुछ विद्यार्थी साइकिल से पहुंचे। गेट पर प्रधानाचार्या आशु त्यागी और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप त्यागी मौजूद रहे। विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। गोले बनाकर विद्यार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंस रखा गया। गेट पर ही मशीन से हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों का नाम पता रजिस्टर में दर्ज किया गया और अभिभावक की अनुमति पत्र की जांच के बाद स्कूल में एंट्री दी गई। कक्षा में अधिकतम 20 बच्चों को बैठाया गया था। सभी मास्क लगाए हुए थे। पहले दिन पहली शिफ्ट में 10वीं के 45 और 12वीं के 53 विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर के बाद दी एंट्री
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर कराने के बाद एंट्री दी गई। एक कक्षा में अधिकतम 24 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई, हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या इससे कम ही रही। सोमवार को पहली शिफ्ट में 8.50 बजे से 11.50 बजे तक कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थी बुलाए गए। 10वीं में 46 व 12वीं में 41 विद्यार्थी पहुंचे। प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि अभिभावक की अनुमति मिलने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में एंट्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का किया पालन, मास्क लगाकर पहुंचे विद्यार्थी
यूपी बोर्ड के आरके इंटर कालेज शामली में गेट पर विद्यार्थियों की लाइन लगी थी। कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग और अभिभावक का अनुमति पत्र देखकर एंट्री दे रहे थे। कक्षाओं में विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाकर शिक्षण कार्य कराया गया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन दोनों शिफ्ट में कक्षा 9 से 12 के करीब 150 विद्यार्थी पहुंचे। अभिभावक का अनुमति पत्र न लाने वाले विद्यार्थियों को एंट्री नहीं दी गई। श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्राचार्या डा. रुचिता ढाका ने बताया कि दोनों शिफ्ट में करीब 125 छात्राएं पहुंचीं और शिक्षण कार्य किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में 10वीं में 40 व 12वीं में 41 छात्राएं पहुंचीं।

जेडी, डीआईओएस ने देखी व्यवस्थाएं
शामली। सहारनपुर से संयुक्त निदेशक शिक्षा डा. आरपी शर्मा और डीआईओएस सरदार सिंह ने शामली, झिंझाना, ऊन, थानाभवन में करीब 12 विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षण कार्य और कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी व्यवस्थाएं देखी। सभी जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। डीआईओएस ने बताया कि जिले में सभी 105 माध्यमिक, सीबीएसई के 35 और आईसीएससी के एक विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। सभी जगह कोरोना संक्रमण से बचाव की समुचित व्यवस्था की गई थी।

शामली केआरके इंटर कालेज सुबह 8.30 पर छात्रों की लगी लाइन।

शामली केआरके इंटर कालेज सुबह 8.30 पर छात्रों की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI

शामली जय जवान जय किसान इंटर कालेज में सुबह 9.00 बजे क्लास रूम में बैठीं छात्राएं।

शामली जय जवान जय किसान इंटर कालेज में सुबह 9.00 बजे क्लास रूम में बैठीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed