फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raincoat

बारिश से आसान हुई कांवड़ियों की राह

Tue, 18 Jul 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 18 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Raincoat
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों पर भोले की कृपा बरसी। रिमझिम बारिश के बीच मौसम सुहावना हो गया। बोल बम  बम बोल, हर- हर महादेव के जयघोष के बीच कांवड़ियों ने हरियाणा की ओर प्रस्थान किया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह दस बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। रिमझिम बारिश के बीच कांवड़िये बोल बम बम बोल का जयकारा लगाते हुए शिवालयों की ओर बढ़ रहे थे। भगवान आशुतोष, गणेश, संकटमोचन हनुमान की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


करनाल रोड पर आरके इंटर कॉलेज के पास मां शाकंभरी देवी भवन के सामने कांवड़ सेवा शिविर शिवभक्तों की सुविधा के लिए सोमवार से शुरू हो गए हैं। दुकानदारों द्वारा भी शर्बत और फलों का वितरण कांवड़ियों को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटी तिराहे के पास रजवाड़ा फार्म में सर्व मंगला शिवशक्ति सेवा समिति की आयोजित समारोह में भजन गायक पंडित अजय पाठक ने भजन प्रस्तुत किए। कैराना रोड पर शिव मंदिर को पांच सौ मीटर तक रंगीन झालरों से सजाया गया।

शिविरों में भगवान शिव का दरबार सजाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना की गई। डीजे पर कांवड़ियां भजनों पर खूब थिरके। शहर के बीच स्थित शिवचौक पर डीजे पर भजन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 

शहर में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, एसटी तिराहे पर रोका ट्रैफिक
शामली। कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए शहर में चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। सोमवार को सहारनपुुर की ओर से आने वाले वाहनों को एसटी तिराहे पर रोक दिया गया, जबकि करनाल रोड की तरफ से आते वाहनों को आरके इंटर कॉलेज पर ही रोक दिया।

ई-रिक्शा का संचालन पहले ही बंद किया जा चुका है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।    एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सहारनपुर से शामली आ रही रोडवेज बसों को शहर के एसटी तिराहे से पूर्व रोक दिया। वहां से सवारियों को पैदल ही शहर में आना पड़ा।


बसों को वहां से करौड़ी, गोहरनी गांव के मोड़ से केएस कॉलेज होते हुए भैंसवाल गढ़ीपुख्ता रोड से पूर्वी यमुना नहर पटरी के रास्ते निकाला गया। वहीं, करनाल रोड की     ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को आरके इंटर कॉलेज के सामने रोका जा रहा है। शहर के अजनता चौक, विजय चौक से भी चार पहिया वाहनों को शहर के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। ताकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर     किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed