{"_id":"5f0b559d8ebc3e639745ad93","slug":"rain-with-strong-wind-stalled-power-supply-for-12-hours-shamli-news-mrt4909235100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ हुई बारिश, 12 घंटे ठप बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ हुई बारिश, 12 घंटे ठप बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
थाना भवन यारपुर मार्ग पर रेलवे अंडर पास में बरसात से भरा पानी
- फोटो : SHAMLI
शामली। रविवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश जहां लोगों को राहत मिली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इसके अलावा दो दिन से हो रही बारिश से किसानों की फसलों को लाभ पहुुंचा है। बारिश के बाद दोपहर में सुबह धूप निकलने से मौसम में उमस भरी गर्मी रही। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री और रात के पारे एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार सुबह चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो नौ बजे तक होती रही। बारिश बंद होने के बाद धूप निकली। दोपहर में उमस भरी गर्मी रहने से लोग परेशान रहे। दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बारिश के बाद किसानों की ज्वार, गन्ना, ढैंचा और धान की फसल को लाभ पहुुंचा है। पूर्वी यमुनानहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि पांच जुलाई को आए मानसून के बाद 132 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। रविवार सुबह 32 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि रविवार को बारिश से ज्वार, गन्ना, ढैंचा गन्ना और धान की फसल के लिए लाभ मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों की ठप रही बिजली आपूर्ति
शामली। रविवार को तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश से बारह घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना पड़ा है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जेेके पाल ने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति को चालू कर दिया जाता है।
विज्ञापन
जिले में मानसून बारिश का आंकड़ा
दिन बारिश का आंकड़ा एमएम
05 जुलाई 62 एमएम
10 जुलाई 8 एमएम
11 जुलाई 30 एमएम
12 जुलाई 32 एमएम
कुल बारिश 132 एमएम

शामली लिलोन स्थित रेलवे अंडर पास में बरसात से भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में गुजरते महिला व युवक- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में छाता लगा कर गुजरती युवती- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में छाता लगा कर गुजरते युवक- फोटो : SHAMLI