{"_id":"5e3479398ebc3e4b5251f05e","slug":"rain-water-harvesting-pit-poses-danger-shamli-news-mrt466608039","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा बना रेन वाटर हार्वेस्टिंग का गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा बना रेन वाटर हार्वेस्टिंग का गड्ढा
विज्ञापन
खतरा बना रेन वाटर हार्वेस्टिंग का गड्ढा
थानाभवन। कुतुबगढ़ गांव में ग्राम पंचायत की ओर से वर्षा जल संचयन को बनाया गया गड्ढा स्कूल के बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। इस गड्ढ़े के ऊपर स्लैब ही नहीं डाला गया। गड्ढ़ा स्कूल के सामने होने के कारण यहां बच्चों की जान जोखिम में है।
क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के बाहर ग्राम पंचायत की ओर से करीब पांच महीने पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए एक गड्ढा तैयार किया गया था। अधिकारियों ने स्कूल के बाहर गड्ढा तो तैयार कर दिया, लेकिन इसके ऊपर स्लैब डालना भूल गए। यह गड्ढ़ा खुला पड़ा हुआ है। बारिश के कारण गड्ढे में पानी तो भर गया, लेकिन ऊपर से खुला होने के कारण यहां आए दिन बच्चों की जान जोखिम में रहती है। इस संबंध में जब स्कूल के स्टॉफ से बात की तो उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में ग्राम सचिव को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि जल्द गड्ढे पर स्लैब नहीं डाला गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ग्राम सचिव अनूप सिंह ने बताया कि ठेकेदार के काम छोड़ने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया था। शीघ्र ही इस कार्य को भी पूरा करा दिया जाएगा।