फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain in the morning gave relief from the heat, sunshine increased the problem in the afternoon.

Shamli News: सुबह बारिश ने दी गर्मी से राहत, दोपहर में धूप ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 26 Jul 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning gave relief from the heat, sunshine increased the problem in the afternoon.
शामली बरसात में बाइक पर जाता युवक व महिला
शामली। जिले में सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर में निकली धूप और उमस से लोग परेशान रहे। चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग शाम तक जूझते रहे। जिले का तापमान पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम में कोई बदलाव न होकर 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बादलों को देखकर लोगों में तेज बारिश की उम्मीद जगी। सुबह साढ़े 10 बजे शामली व आसपास के क्षेत्र में बादलों ने बरसाना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। हालांकि बारिश तेज न होकर हल्की रही, लेकिन लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। दोपहर में तेज चिलचिलाती धूप निकली। धूप के साथ ही मौसम में उमस बन गई। उमस भरी गर्मी से लोग जूझते रहे। उमस के कारण पसीने की चिपचिपाहट बनी रही। पंखे व कूलर में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे में जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed