फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain caused waterlogging in many markets, people upset

बारिश से कई बाजारों में जलभराव, लोग परेशान

Sat, 29 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rain caused waterlogging in many markets, people upset
शामली बरसात में छाता लगा कर गुजरती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
शामली/कांधला। जिले में शनिवार शाम सात बजे झमाझम बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से शहर के नेहरू मार्केट, मिल रोड, टंकी रोड, ब्लाक रोड, करोड़ी रोड, माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कालेज के छात्रावास स्थित एनसीसी कार्यालय, जीआरपी थाना परिसर में जलभराव हो गया। नेहरू मार्केट में जलभराव होने से व्यापारियों को पानी निकालना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे के अंडरपास में जलभराव होने की जानकारी मिली। उधर, कांधला में बारिश से नगर के मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति हो गई। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट पहले से ही चौक हो चुके नाले में बरसात का पानी बाहर आ गया। महाविद्यालय अवकाश के बाद छात्राओं को जलभराव के बीच से होकर घर लौटना पड़ा। नगर के अन्य स्थानों पर भी जलभराव हो जाने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शामली बरसात में  गुजरती छात्राएं

शामली बरसात में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पंडाल में भरा पानी

शामली में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पंडाल में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed