फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Railway workers demonstrate

रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Railway workers demonstrate
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सुपरवाइजर स्तर के रेलकर्मियों के यूनियन पदाधिकारी बनने पर रेलवे बोर्ड द्वारा रोक लगाए जाने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने काली    पट्टी बांधकर स्टेशन पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि रेलवे कर्मचारियों ने यूनियन पदाधिकारियों के बनने पर रोक नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर दो बजे नार्दन रेलवे मैंस यूनियन शाखा शामली के अध्यक्ष केपी सिंह मलिक के    नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि सुपरवाइजर स्तर के रेलवे कर्मियों के यूनियन पदाधिकारी बनने पर रेलवे बोर्ड     के अफसरों द्वारा रोक लगाई जा    रही है। रेलवे कर्मचारी रेलवे के अफसरों के फरमान का हर कीमत पर विरोध करेगा। साथ ही रेलवे सुपरवाइजरों के यूनियन के पदाधिकारियों पर रोक लगाए जाने की निंदा की है। 
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि रेलवे बोर्ड का यह कदम ट्रेड यूनियन एक्ट ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 1987 के उस घोषणा पत्र के भी विरुद्ध है। जिसमें कर्मचारियों को संगठित होने का अधिकार दिया है। यूनियन के संविधान में साफतौर से लिखा है कि पदाधिकारी होने के लिए सदस्य बनना आवश्यक है। मौके पर श्रीनिवास शर्मा, कर्ण सिंह, महावीर सिंह, सोनू, अनुज कुमार, सुदेश, सुबोध, सरोज देवी, विनोद, शुभम, राजवीर, अनिल, राजकुमार, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed