{"_id":"5744a1e14f1c1bae70691745","slug":"railway-tracks-were-mothers-daughters-and-son-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिले मां, बेटी और बेटे के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिले मां, बेटी और बेटे के शव
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
Updated Wed, 25 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर इनकी शिनाख्त बागपत के गांव जिवाना निवासी महिला, उसकी बेटी और बेटे के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि महिला के एक बेटे की पांच दिन पूर्व किडनी फेल होने से मौत हो गई थी।
उसी से डिप्रेशन में आने के कारण महिला और उसके बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। उधर, महिला के पति कृष्णपाल ने बताया कि तीनों पिछले तीन दिन से लापता थे, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने दिल्ली के कश्मीरीगेट थाने में दर्ज करा रखी है।
सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग से बलवा हाल्ट की तरफ रेलवे ट्रैक पर तीन शव पड़े हैं। इसके बाद शामली कोतवाली प्रभारी सतीश राय तथा सीओ सिटी निशांक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शव को उठवाकर मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन
शव एक महिला, युवक और युवती का था। मौके से पुलिस को ट्रेन के तीन टिकट, बगैर सिमकार्ड का मोबाइल फोन, 300 रुपये मिले हैं। मंगलवार दोपहर तक तीनों शवों की शनाख्त नहीं हो सकी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौंदा महाजन निवासी उदयवीर कुछ ग्रामीणों के साथ शामली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव उसकी बहन मुनेश (45), भांजी लूना (23) और भांजे धीरज (21) का है।
मुनेश की ससुराल बागपत के गांव जिवाना में है। उसके पति कृष्णपाल दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि मुनेश के छोटे बेटे सौरभ (19) की पांच दिन पूर्व ही किडनी फेल होने के कारण मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि उसी की वजह से डिप्रेशन में आने के कारण मुनेश, उसके बेटे और बेटी ने शामली आने पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। हालांकि एक साथ तीन लोगों की आत्महत्या को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।