फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   railway line ka rout badla to aandolan

रेललाइन का रूट बदला तो आंदोलन

Mon, 29 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
railway line ka rout badla to aandolan
कांधला क्षेत्र के गांव नाला में पंचायत में अपने विचार रखता वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में मेरठ-पानीपत रेल लाइन बिछाने को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने पंचायत की। निर्णय लिया कि अगर पूर्व में हुए सर्वे को बदलने की कोशिश की गई, तो दिल्ली से लखनऊ तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के गांव नाला के प्राइमरी स्कूल एक में गंगेरु, डुंडूखेड़ा, खे़डकुर्तान, इस्सोपुटील, भनेड़ा, कनियान, डांगरौल, दुर्गनपुर खेड़ा, राजपुगढी सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन


पंचायत में नगर पंचायत के चेयमैन उदयवीर सिंह पंवार ने कहा कि रेलवे लाइन का मुद्दा बेहद ही संजीदा है। पिछले काफी समय से मामले को लेकर क्षेत्र में हलचल बनी हुई है। कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए लाइन में रोड़ा अटका रहे हैं, वो आज जनता की वजह से ही सरकार में बैठे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि आरटीआई के माध्यम  से रेलवे विभाग से इस मामले की जानकारी जुटाई जा सकती है। इस्सोपुटील के पूर्व प्रधान पप्पू ने कहा कि आज हमारे पास समय है। अगर रेलवे लाइन हमारे क्षेत्र से नहीं गुजरी, तो हम अपने आने वाली पीढ़ी को कोई जवाब नहीं दे सकेंगे। 


रेलवे लाइन को लेकर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक लड़ाई लड़ी जाएगी, लेकिन इससे पीछे नहीं हटा जाएगा। अध्यक्षता चौधरी करण सिंह गंगेरु और संचालन किसान नेता सुनील पंवार ने किया। पंचायत में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed