फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Railway gate remained closed for 12 hours, jam pulled out

रेलवे फाटक 12 घंटे रहा बंद, जाम ने निकाला दम

Sat, 13 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Railway gate remained closed for 12 hours, jam pulled out
शामली के धीमानपुरा फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर सिग्नल चैनल क्षतिग्रस्त होने के कारण 12 घंटे का ब्लाक लिया गया। पूरी रात सिग्नल विभाग का चैनल मरम्मत करने का काम चलने से सहारनपुर- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले हल्के और भारी वाहनों को बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से निकाला गया। सुबह नौ बजे तक भी फाटक नहीं खुला था। कई जगह जाम की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक का क्षतिग्रस्त सिग्नल चैनल को बदलने के लिए शुक्रवार रात नौ बजे से लेकर शनिवार सुबह नौ बजे तक 12 घंटे तक जिला प्रशासन से ब्लाक लिया था। धीमानपुरा रेलवे फाटक के बैरियर शुक्रवार रात नौ बजे डालकर बंद कर दिया। जीआरपी, आरपीएफ एवं शहर कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से शहर में आने वाले हल्के और भारी वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

शहर के गुरुद्वारा तिराहे से रेलपार बाईपास से बुढ़ाना रोड फाटक से अजंता चौक से दिल्ली की ओर, विजय चौक से पानीपत, रोहतक और करनाल की ओर निकाला गया। पूरी रात शहर के विजय चौक-अजंता चौक, बुढ़ाना रोड से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रेलपार बाईपास और रेलपार रजबहे से होकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मार्ग पर बुढ़ाना फाटक, रोडवेज बस अड्डा, अजंता चौक, विजय चौक पर हल्के और भारी वाहनों का जाम लगे रहने परेशानियों को सामना करना पड़ा। उत्तर रेलवे के सिग्नल के वरिष्ठ इंजीनियर राजेश विश्वकर्मा और सिग्नल अवर अभियंता अमित पांडे ने बताया कि पूरी रात चैनल मरम्मत और बदलने कार्य चला था। शनिवार सुबह नौ बजे बाद सिग्नल चैनल मरम्मत कार्य पूरा हुआ है।

शहर के भीतर का मार्ग रहा बंद
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक 90 पर 12 घंटे के ब्लाक के मद्देनजर शहर के विजय चौक और गुरुद्वारा पर बैरियर लगाकर पुलिस ने वाहनों को रोक दिया था। शहर से यदि किसी को मुजफ्फरनगर रोड पर जाना था तो उसे बुढ़ाना रोड होते हुए बाईपास से जाना पड़ा।

शामली के धीमानपुरा फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी।

शामली के धीमानपुरा फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली के धीमानपुरा फाटक पर खडे वाहन।

शामली के धीमानपुरा फाटक पर खडे वाहन।- फोटो : SHAMLI

शामली के धीमानपुरा फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी।

शामली के धीमानपुरा फाटक पर कार्य करते रेलवे कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली के धीमानपुरा फाटक के बैरियर से बाईक निकालता युवक।

शामली के धीमानपुरा फाटक के बैरियर से बाईक निकालता युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली के धीमानपुरा फाटक बंद होने से खडे वाहन चालक।

शामली के धीमानपुरा फाटक बंद होने से खडे वाहन चालक।- फोटो : SHAMLI

शामली के धीमानपुरा फाटक पर वाहनों से लगा जाम।

शामली के धीमानपुरा फाटक पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed