फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rail crossing citizens upset due to collapse of sugar mill

Shamli News: चीनी मिल की छाई गिरने से रेलपार के नागरिक परेशान

Mon, 09 Dec 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rail crossing citizens upset due to collapse of sugar mill
शामली। शामली चीनी मिल की चिमनी से निकलने वाली छाई से मोहल्ला रेलपार के लोग परेशान है। छाई छतों से लेकर घरों के अंदर तक जा रही है। इसे लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि समस्या के समाधान के लिए डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल की चिमनी से निकलने वाली छाई से शहर के नागरिक परेशान है। जिधर की हवा चलती है, उधर की तरफ से छाई उड़कर घरों व छतों पर जम जाती है। मिल के नजदीक मोहल्ला रेलपार के नागरिक ज्यादा परेशान है। एक सप्ताह पहले उन्होंने मिल अधिकारियों से मिलकर भी समस्या बताई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी आकाश गोयल ने कहा कि मिल की छाई से एक दिन में छत पर छाई को इकट्ठा करते है तो एक बाल्टी से ज्यादा हो जाती है। छाई से सांस के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। उन्होंने बताया इस मामले की ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल व प्रदूषण नियंत्रण विभाग लखनऊ को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गोयल का कहना है कि मिल की छाई के कारण छत पर धूप में नहीं बैठ पा रहे हैं। घर के अंदर ही रहना पड़ता है। आंगन में भी छाई गिरती रहती है।
रीतू जैन ने कहा कि मिल की छाई से परेशानी हो रही है। छतों व आंगन में धूप में कपड़े भी नहीं सूखा पाते। कपड़े काले हो जाते है। मीना गोयल ने बताया कि छाई से कपड़े तो काले हो रहे हैं। इसके साथ ही बर्तन भी काले हो जाते हैं। खाने पीने के सामान में भी छाई गिर जाती है, लेकिन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
शामली मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना दीपक राणा ने बताया कि जब तेज हवा चलती है तो आसपास छाई गिर जाती है। इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed