फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raids on illegal animal penetration, 11 accused arrested

अवैध पशु पैठ पर छापेमारी, 11 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raids on illegal animal penetration, 11 accused arrested
कैराना। लंपी बीमारी के चलते प्रतिबंध के बावजूद कांधला रोड पर अवैध पशु पैठ लगाई गई। पुलिस ने मौके पर छापामारी की। इस दौरान पशु व्यापारी पशु लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 11 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक मेरठ का भी पशु व्यापारी शामिल है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कांधला रोड पर मीट फैक्ट्री के सामने प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से पशु पैठ लगाई गई। सूचना पर पुलिस ने पशु पैठ पर छापामारी की, जिसके चलते पशु व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पशु पैठ संचालक फरार हो गए। जबकि पशु व्यापारी भी पशु लेकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आसमोहम्मद निवासी बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर, एनुद्दीन निवासी असारा थाना रमाला बागपत, शारिक निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाड़ीगेट मेरठ, मोमीन व गय्यूर निवासीगण गांव मंडावर कैराना, फरमान व अनस निवासीगण गांव फुलत थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर, इमरान निवासी मोहल्ला शेखजादगान कांधला, शरीक निवासी गांव जसाला कांधला, अदनान व परवेज निवासीगण मोहल्ला शाहमुबारिक झिंझाना बताए। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी सड़क किनारे पशु पैठ लगाने को लेकर हंगामा करते हुए झगड़े पर उतारू थे, जिनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

पैठ संचालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं
मीट फैक्टरी के सामने अवैध पशु पैठ धड़ल्ले के साथ लगाई जाती है। सूत्रों के अनुसार नगर के चार लोग पशु पैठ को लगवाते हैं, जिसके बाद दूसरे जनपदों तक के पशु व्यापारी पैठ में पशु विक्रय करने के लिए आते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब पुलिस ने कार्रवाई की है, बल्कि इससे पूर्व में भी कई बार कार्रवाई होती रही है, लेकिन अभी तक अवैध पशु पैठ संचालकों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लगवाए नोटिस बोर्ड
अवैध पशु पैठ पर कार्रवाई के बाद रविवार को पुलिस ने मीट फैक्टरी के गेट और आसपास में कई जगहों पर नोटिस बोर्ड लगवाए हैं। इन पर लिखा गया है- यदि कोई भी व्यक्ति रोड या रोड के साइड में अवैध पशु पैठ लगाकर अथवा किसी भी प्रकार से पशुओं की खरीद-बिक्री करता पाया जाता है तो उसके ख्लिाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed